Showing posts with label Not always you need to prove you are in a good mood... :). Show all posts
Showing posts with label Not always you need to prove you are in a good mood... :). Show all posts

Tuesday, 13 March 2012

Rangpanchami...



सुना  है  आज  रंग्पच्मी  है ...
मेरी  ज़िन्दगी  में  क्यों  रंगों  की  कमीं  है ...



क्यूँ  नहीं  कोई  ख़ुशी  कोई  उमंग  है ...
क्यूँ  नहीं  कहीं  पिचकारी  कहीं  पे  भंग  है ...
क्यूँ  हँसी  भी  खफा  खफा  सी  खड़ी  है ...
सुना  है  आज  रंगपंचमी है ...

क्यूँ  नहीं  कुछ  मीठा  कुछ  तीखा  यहाँ  है ...
क्यूँ  नहीं  हल्ला  और  मस्ती  भरी  टोली  यहाँ ...
क्यूँ  हर  शब्द  में  कड़वाहट  भरी  है ...
सुना  है  आज  रंगपंचमी  है ...

कहीं  धूप  बाती  कहीं  लो  जली  है ...
कहीं  पागल्पंती  कही  मस्ती  की  झड़ी  है ...
क्यूँ  यहाँ  पर  सिर्फ  जलती  राख  पड़ी  है ...
सुना  है  आज  रंग  पंचमी  है ...



सुना  है  आज  रंग्पच्मी  है ...
     मेरी  ज़िन्दगी  में  क्यों  रंगों  की  कमीं  है ...